Menu
blogid : 16095 postid : 774305

पर भारत की बात निराली…..डा श्याम गुप्त……

drshyam jagaran blog
drshyam jagaran blog
  • 132 Posts
  • 230 Comments

पर भारत की बात निराली …..डा श्याम गुप्त……

१.

सारा जग सुंदर अति सुंदर,

पर भारत की बात निराली |

गूंजे प्रेम-प्रीति की भाषा ,

वन उपवन तरु डाली डाली |

मेरे देश की बात निराली,

भारत की हर बात निराली ||

गली गली है गीत यहाँ की ,

गाँव शहर संगीत की थिरकन |

पगडंडी सी नीति -कथाएं ,

हाट डगर मग प्रीति की धडकन |

नदी नहर जल मधु की प्याली ,

पथ पथ सत् की कथा निराली |

प्रेम की भाषा डाली डाली .

इस भारत की बात निराली ||

२.

अपने अपने नियम धर्म सब,

अपने अपने ब्रह्म ईश सब |

अपनी अपनी कला कथाएं ,

अपनी अपनी रीति व्यथाएँ |

अलग अलग रंग प्रीति निराली ,

भिन्न भिन्न हर ड़ाली डाली |

एक तना जड़ एक निराली,

इस भारत की बात निराली ||

कर्म के साथ धर्म की भाषा ,

अर्थ औ काम मोक्ष अभिलाषा |

जीवन की गतिमय परिभाषा |

विविधि धर्म मत जाति के बासी ,

बहु विचार बहु शास्त्र कथा सी |

भोर-सांध्य की प्रेम-व्यथा सी |

बहुरंगी संस्कृति की थाली,

प्रेम की भाषा डाली डाली ||

३.

गीता स्मृति वेद उपनिषद ,

गूढ़ कथाएं ये पुराण सब |

विविधि शास्त्र इतिहास सुहाना,

कालिदास प्रभृत्ति विद्वाना |

सुर भूसुर भूदेव महीसुर,

नर-नारायण, संत कवीश्वर |

प्रथम भोर ऊषा की लाली ,

प्रिय भारत की छटा निराली ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh