Menu
blogid : 16095 postid : 719515

गीत ब्रज भाषा ….चलौ न टेडी चाल …डा श्याम गुप्त …

drshyam jagaran blog
drshyam jagaran blog
  • 132 Posts
  • 230 Comments

चलौ  न टेडी चाल

सूधी चल तौ चाल रहै वो,

चले न टेड़ी चाल |

प्यादौ बनौ रहै जीवन भरि

चेहरा पे न मलाल |

टेड़ी चाल सीखी बन जावै

प्यादौ कबहुँ वजीर |

बड़े बडेंन कौ दिल दहलावै

कांपें साह वजीर  |

सत्ता वारे सूधी साधी

जनता कौं न सताऔ |

सूधे मोहरा बनें न टेड़े

करिकें काम दिखाऔ |

नाहिं तौ प्यादौ नाखुश है कै,

चलहि जु टेड़ी चाल,

सब टेड़ेनि कौं सूधौ करिदे

सीखहु सूधी चाल |

ये जनता है सबही जानें

को सूधौ को टेडो |

बस गुप चुप देखिवै ही करे

कब हो जाय सवेरो |

पै यामिनि गहरावै गहरी

तौ ये होस संभारै |

बड़े बड़ेन दिग्गज -दिकपालन

कौं उलटौ करि डारे |

हर प्यादे कौं खुश रखिवौ

तौ सबहि होयं खुसहाल |

प्यादौ सूधौ बनौ रहै बस

चलौ न टेड़ी चाल ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh