Menu
blogid : 16095 postid : 718709

गीत ..( प्रविष्टि ) सखी री आया होली का त्यौहार…डा श्याम गुप्त ….

drshyam jagaran blog
drshyam jagaran blog
  • 132 Posts
  • 230 Comments

सखी री आया होली का त्यौहार

सखी री आया होली का त्यौहार

पवन बसन्ती रस रंग घोले

फगुनाई सी  बयार ..

सखी री आया होली का त्यौहार ,,,..||

कली कली मुसकाये, भ्रमर सब-

लुटने को बेज़ार…

अवगुंठन से झांकें कलियाँ ..

भ्रमर करें गुंजार |

घूंघट पट से झांकें सखियाँ ..

पिया करें मनुहार |

सखी री आया होली का त्यौहार ….||

रात की रानी वन में गमके ..

झूमे मलय बहार |

अंग अंग में रस रंग सरसे ..

मधुऋतु है रस सार |

प्रीति-रीति के पाठ पढ़ाने …

आयी ऋतु श्रृंगार |

सखी री आया होली का त्यौहार .

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh